फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Akhand Inter College will be rejuvenated through Project Alankar.

Mahoba News: प्रोजेक्ट अलंकार से होगा अखंड इंटर कॉलेज का कायाकल्प

Sun, 23 Nov 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 23 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Akhand Inter College will be rejuvenated through Project Alankar.
महोबा। अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों के कायाकल्प में शासन की प्रोजेक्ट अलंकार योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके तहत अखंड इंटर कॉलेज कबरई में 47.50 लाख रुपये की लागत से दो कक्षाओं का निर्माण कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इससे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

जनपद में 11 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। इनमें छह एडेड हाईस्कूल व पांच एडेड इंटर कॉलेज संचालित हैं। इनमें से कई विद्यालय काफी पुराने हैं लेकिन बजट के अभाव में इनका जीर्णोद्धार और नई कक्षाओं के निर्माण जैसे काम नहीं हो पा रहे थे। विभाग की ओर से अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (एडेड) को प्रोजेक्ट अलंकार से संवारने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

हालांकि, इसमें 75 फीसदी धनराशि विभाग व 25 फीसदी धनराशि विद्यालय प्रबंधन को खर्च करनी होगी। ताकि चयनित विद्यालय का जीर्णोद्धार, पुर्ननिर्माण, नए निर्माण और अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जा सके। इसके तहत एडिट इंटर कॉलेजों से आवेदन मांगे गए। जिसमें अभी तक अखंड इंटर कॉलेज कबरई की ओर से प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा नेहरू इंटर कॉलेज मसूदपुरा की ओर से भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट अलंकार के तहत एडेड विद्यालयों के कायाकल्प के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। एक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के लिए प्रस्ताव आया है। इस एडेड विद्यालय में दो कक्षों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। -प्रेमचंद, डीआईओएस, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed