फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Agent absconds with lakhs of rupees in the name of RD and insurance

Mahoba News: आरडी व बीमा के नाम पर लाखों रुपये लेकर भागा एजेंट

Sun, 01 Mar 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 01 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Agent absconds with lakhs of rupees in the name of RD and insurance
पनवाड़ी (महोबा)। आरडी और बीमा के नाम पर लोगों से किस्तों में पैसा लेने और फिर भाग जाने का एक मामला शनिवार को पुलिस के सामने आया। पीड़ित निवेशकों ने थाने में शिकायती पत्र देकर जांच व कानूनी कार्रवाई करते हुए रुपया वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा पनवाड़ी निवासी ज्ञान देवी, सहाबुद्दीन, सलमान, कंचन, देवेंद्र, नीतू, ममता आदि पीड़ितों थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि तिवारीपुरा निवासी एक युवक क्षेत्र के लोगों से आरडी व बीमा के नाम से काफी समय से रुपये ले रहा था। पीड़ितों को समय पूरा होने पर ब्याज समेत रुपया वापस करने का वादा किया था। आरडी व बीमा की मियाद पूरी होने जब निवेशकों ने युवक से बातचीत कर रुपया दिलाने की बात कही तो वह अचानक गायब हो और अब किसी के संपर्क में नहीं है। पीड़ितों ने बताया कि वह युवक के घर पहुंचे और उसके पिता से बातचीत की तो उन्होंने एक माह में पैसा लौटाने का वादा किया था लेकिन एक माह बीतने के बाद भी पैसा नहीं दिया गया और अब रुपये मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ितों का कहना है कि रुपया न मिलने से वह परेशान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed