फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   after receiving appointment letter crowd delight

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिल उठे चेहरे

Sun, 20 Sep 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sun, 20 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
after receiving appointment letter crowd delight
 गणित और विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों की रविवार को काउंसलिंग कराई गई। पहले दिन महिला और विकलांग पुरुषों की कांउसलिंग कराकर विद्यालय दिए गए। साथ ही देर शाम को नियुक्ति पत्र जारी किए गए। नियुक्ति पत्र जारी होने से टीचरों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन



एक साल पहले पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में गणित और विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों की नियुक्ति कराए जाने के लिए कटआफ जारी कर कांउसलिंग कराई गइ थी। मामला न्यायालय में लटक जाने के कारण उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिल सके थे।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने अभ्यर्थियों को 21 सितंबर तक हर हालत में नियुक्ति पत्र देने के आदेश दिए थे। इसके बाद रविवार को बीएसए रामेश्वर प्रसाद पाल ने महिला और विकलांग अभ्यर्थियों को कांउसलिंग के लिए बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय में कांउसलिंग के लिए सुबह दस बजे से ही अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जमा हो गई। कांउसिलिंग के लिए 112 विज्ञान वर्ग और 112 गणित वर्ग के अभ्यर्थियों को बुलाया गया।


जिसमें कुछ अभ्यर्थी अन्य स्थानों पर पूर्व में ही ज्वाइन कर लेने के कारण नहीं आ सके। नियुक्ति पत्र जारी होने से अभ्यर्थी खुश नजर आए। बीएसए कार्यालय अभ्यर्थियों की भीड़ भाड़ से गुलजार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed