फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Advocates demonstrated and boycotted Lok Adalat

Mahoba News: अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर लोक अदालत का किया बहिष्कार

Sun, 10 Sep 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 10 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated and boycotted Lok Adalat
महोबा। जनपद हापुड़ में अधिवक्ताओं पर की गई बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की कार्रवाई से जिला अधिवक्ता समिति लामबंद हैं। शनिवार को पदाधिकारियों ने कचहरी के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया और न्यायालय में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

समिति के महामंत्री अरुण कुमार अरजरिया के नेतृत्व में 20 से अधिक अधिवक्ताओं ने हापुड़ की घटना का विरोध जताया और निंदा करते हुए नारेबाजी की। महामंत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं पर इस तरह के जुल्म को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी घटनाएं न्यायपालिका को कमजोर करने का काम करती है। चेतावनी दी कि हापुड़ के अधिवक्ताओं के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार करने से वादकारियों को बैरंग लौटना पड़ा। जिससे उनके समय व रुपयों की बर्बादी हुई। प्रदर्शन और बहिष्कार करने वालों में राजेंद्र द्विवेदी, गगन साहू, दिव्या सिंह, संजय सिंह, शिवपाल सिंह, सुभाष सैनी, उपेंद्र वर्मा, बालेंद्र यादव, धर्मेंद्र उपाध्याय, सुरेश तिवारी, राकेश अवस्थी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed