{"_id":"6856fd6a07b6dc0435024a64","slug":"admission-will-be-done-on-660-seats-in-naveen-mahavidyalaya-jaitpur-mahoba-news-c-225-1-mah1001-115492-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: नवीन महाविद्यालय जैतपुर में 660 सीटों पर होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: नवीन महाविद्यालय जैतपुर में 660 सीटों पर होंगे प्रवेश
Sun, 22 Jun 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
महोबा। कस्बा जैतपुर में बनकर तैयार हुई चार मंजिला नई बिल्डिंग में नवीन महाविद्यालय का संचालन इसी सत्र में शुरू होगा। बीए, बीकॉम व बीएससी प्रथम वर्ष में 660 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराने के लिए उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज ने निर्देश जारी किए हैं। इससे अब जैतपुर व आसपास के छात्रों को उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए जिला मुख्यालय और दूसरे जनपदों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत कस्बा जैतपुर के मोहल्ला मऊपुरा के निकट करीब 10 करोड़ की लागत से महाविद्यालय के भवन निर्माण का कार्य वर्ष 2016 में शुरू कराया गया था। वर्ष 2024 में चार मंजिला नवीन महाविद्यालय बनकर तैयार हुआ। वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के वरिष्ठ प्राध्यापक रामकृत कुमार अरुण, राजकीय महाविद्यालय चरखारी के रसायन विज्ञान के प्रो. अजीत नारायण गुप्ता व राजनीति विज्ञान के डॉ. हरिओम को भी नवीन महाविद्यालय जैतपुर स्थानांतरित किया गया है।
बीए में हिंदी, अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, मनोविज्ञान बीएससी में गणित व बायो वर्ग और बीकॉम में इसी सत्र से छात्र-छात्राओं के प्रवेश होंगे। बीए में 480, बीएससी में 120 और बीकॉम में 60 सीटों पर स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा।