फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Administrative officer and clerk suspended

प्रशासनिक अधिकारी व लिपिक निलंबित

Mon, 11 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Mon, 11 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Administrative officer and clerk suspended
कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत अध्यक्ष अंशु शिवहरे ने प्रशासनिक अधिकारी व लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष की इस कार्रवाई से जिला पंचायत कार्यालय में खलबली मची है।
विज्ञापन

जिला पंचायत महोबा में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात अजयदीप को नियम विरुद्ध तरीके से पत्रावलियां अग्रसारित करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने और अनुशासनहीनता करने के आरोप में निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में आधा वेतन दिए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अजयदीप को निलंबन अवधि में जिला पंचायत कार्यालय, महोबा में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह जिला पंचायत कार्यालय में तैनात लिपिक सतीश कुमार मिश्र को डिस्पैच कार्य में लापरवाही बरतने और आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप  में जिला पंचायत अध्यक्ष अंशु शिवहरे ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लिपिक सतीश कुमार मिश्र के प्रकरण की जांच अभियंता जिला पंचायत को सौंपी गई हैं। निलंबन के दौरान उन्हें भी आधा वेतन देने के निर्देश हुए हैं। व्यय भत्तों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed