{"_id":"6a8746ca77fb6df4ff0894dd","slug":"administration-swings-into-action-after-traffic-jam-involving-school-children-road-repair-work-begins-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-128096-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बच्चों के जाम के बाद जागा प्रशासन, सड़क की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बच्चों के जाम के बाद जागा प्रशासन, सड़क की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
फोटो 20 एमएएचपी 05 परिचय-चौपाल में शिकायतें सुनतीं डीएम गजल भारद्वाज। संवाद
महोबा। रैपुराकलां गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली बदहाल सड़क को लेकर आक्रोशित छात्र-छात्राओं के झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगाने के बाद गुरुवार को प्रशासनिक गांव पहुंचा। डीएम गजल भारद्वाज व एसपी शशांक सिंह ने अधिकारियों के साथ गांव की सड़क की स्थिति देखी। चौपाल लगाकर छात्रों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सड़क की मरम्मत का काम भी शुरू करा दिया गया है। डीएम ने कहा कि बारिश बंद होते ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
रैपुराकलां गांव के 100 से अधिक बच्चों ने गड्ढायुक्त सड़क में जलभराव होने और स्कूल आने-जाने में परेशानी होने से नाराज होकर बुधवार की सुबह हाईवे पर जाम लगा दिया था। इस दौरान बच्चों ने नारेबाजी कर पूरी तरह से उखड़ी एक किमी सड़क को दुरुस्त कराने की मांग उठाई थी। हाईवे जाम होने से आवागमन ठप हो गया था। तहसीलदार व कोतवाली पुलिस ने माैके पर पहुंचकर आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। बच्चों ने आरोप लगाया था कि प्रदर्शन के कोतवाली पुलिस ने उनके साथ अभद्रता करते हुए जबरन सड़क से हटाया।
गुरुवार को डीएम, एसपी, सीडीओ बलराम कुमार, एसडीएम शिवध्यान पांडेय, सीओ रविकांत गोंड और बीएसए राहुल मिश्रा रैपुराकलां गांव पहुंचे। अधिकारियों ने चौपाल लगाकर बच्चों व ग्रामीणों से संवाद किया।