{"_id":"58c2d86c4f1c1b8322dc5dcd","slug":"administration-completes-preparations-counting-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने तैयारियां की पूरी, मतगणना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने तैयारियां की पूरी, मतगणना आज
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
पालीटेकिभनक परिसर मेें बेरीकेडिंग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पालीटेकिभनक में 11 मार्च को होने वाली मतगणना की जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। मतगणना पालीटेकिभनक के दो हालों में विधानसभा वार कराई जाएगी। मतगणना स्थल और परिसर में बेरीकेडिंग कर दी गई है। जहां पर बिना पास के आने जाने पर रोक रहेगी।
मतगणना के लिए एक एक हाल में 14-14 टेबल लगाई गई है। एक टेबल पर चार कर्मचारी मतगणना का कार्य करेंगे। 28 टेबलों पर 56 कर्मचारी रहेंगे। प्रत्येक टेबिल पर एक सुपरवाइजर एक माइक्रोआर्ब्जबर गणना सहायक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रहेगा। दोनों गणना हाल में एक एक आरओ और दो दो सहायक आरओ भी लगाए गए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने मतगणना को पारदर्शी बनाने के लिए गणना हालों में सीसी टीवी कैमरे भी लगाए है। साथ ही निर्वाचन अधिकारी स्वयं गणना स्थल का जायजा लेते रहेंगे। मतगणना के बाद परिणाम आने पर जिलाधिकारी विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपेंगे। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
चुनाव नतीजे आने के बाद जुलूस निकालने पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा। मतगणना स्थल पर मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस की निगरानी में कराई जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना कराने के लिए जिले में धारा 144 लागू कर दी है।
चुनाव नतीजे आने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विजयी प्रत्याशी और हारे हुए प्रत्यशियों को उनके घर भेजा जाएगा। एसपी ने बताया कि पहले हारे हुए प्रत्याशियों को पुलिस के साथ घर भेजा जाएगा। बाद में प्रमाण पत्र लेने के बाद विजयी प्रत्याशी को भी सुरक्षा घेरे में घर तक भ्ेाजने की व्यवस्था की जाएगी।
मतगणना स्थ्ल से 100 मीटर दूरी तक प्रत्याशी और उनके समर्थकों को कैंप बनाने की इजाजत नहीं दी गई है। जिससे अब परिणाम जानने वाले विभिन्न दलों के समर्थकों को 100 मीटर दूर पर ही रहना पड़ेगा। साथ ही मोबाइल के जरिए परिणाम की जानकारी लेनी पड़ेगी।