Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Administration bulldozer rolls over encroachment

Mahoba News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Sat, 07 Nov 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Administration bulldozer rolls over encroachment
-एआरएम की शिकायत पर एसडीएम व सीओ ने रोडवेज बस स्टैंड के पास हटवाईं गुमटियां और ठेले
विज्ञापन

-दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। रोडवेज बस स्टैंड के पास सड़क पर अतिक्रमण कर लगाई गई गुमटियों व ठेलों पर बृहस्पतिवार की रात प्रशासन का बुलडोजर चला। एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में पालिका की टीम ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाया। यह कार्रवाई रोडवेज के एआरएम की शिकायत पर की गई। प्रशासन ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
महोबा डिपो की दीवार से सटाकर चाट, चाय, बिरयानी, समोसे और भजिया की गुमटियां व ठेले लगाए गए थे। इससे सड़क पर आए दिन जाम की स्थिति बनती थी। डिपो से निकलने वाली रोडवेज बसों के साथ ही अन्य वाहनों को आवागमन में परेशानी होती थी। दो दिन पहले भजिया दुकान के सामने कार खड़ी कर शराब पीने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर रोडवेज के एआरएम कमल किशोर आर्य ने जिला प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। एसडीएम शिवध्यान पांडेय, सीओ रविकांत गोंड और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नगर पालिका के बुलडोजर से डिपो की दीवार के पास लगी गुमटियां व ठेले हटवाए गए। कुछ दुकानदारों ने खुद गुमटी हटाने की बात कही, जिस पर अधिकारियों ने उन्हें तत्काल जगह खाली करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि दोबारा सड़क पर कब्जा कर यातायात बाधित किया तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed