फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ADM and Additional SP inspected the arrangements at the examination centres.

Mahoba News: एडीएम व अपर एसपी ने परीक्षा केंद्रों की परखीं व्यवस्थाएं

Sat, 11 Oct 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 11 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
ADM and Additional SP inspected the arrangements at the examination centres.
महोबा। जनपद में रविवार को होने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर एडीएम कुंवर पंकज और अपर एसपी वंदना सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं व सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान केंद्रों पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बिजली आपूर्ति, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन यंत्र और महिला परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की स्थिति को देखा। उन्होंने केंद्र प्रभारियों व व्यवस्था में लगे अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। अपर एसपी ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण व पारदर्शी माहौल में कराया जाएगा। इस मौके पर सीओ अरुण कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय, प्रभारी डीआईओएस देवेंद्र कुमार, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सरगम खरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed