{"_id":"6864305ce0996d26dd097504","slug":"adjustment-of-50-council-schools-with-low-student-numbers-mahoba-news-c-225-1-mah1001-115770-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कम छात्र संख्या वाले 50 परिषदीय स्कूलों का समायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कम छात्र संख्या वाले 50 परिषदीय स्कूलों का समायोजन
Wed, 02 Jul 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
महोबा। नवीन शिक्षण सत्र 2025-26 के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुलने के पहले दिन मंगलवार को कम छात्र संख्या वाले जिले के 50 परिषदीय विद्यालयों को पास के ही विद्यालयों में समायोजित कर दिया गया है। अब इन विद्यालयों के छात्र शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूसरे विद्यालयों में जाएंगे। समायोजित हुए विद्यालयों में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर बाल वाटिका का संचालन किया जाएगा। जिसमें चार से छह साल की आयु वर्ग के बच्चों को प्री-प्राइमरी की शिक्षा दी जाएगी।
जिले में 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की संख्या 234 है। जिसमें ब्लॉक चरखारी में 57, जैतपुर में 55, कबरई में 50 व ब्लॉक पनवाड़ी में 72 स्कूल शामिल हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से उन स्कूलों को समायोजित किया गया है जिनमें इस समय छात्र संख्या 10 से 20 है। बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम है, उन्हें समायोजित किया गया है। बंद विद्यालयों में बाल वाटिका का संचालन होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
177 शिक्षकों का हुआ अंत:जनपदीय स्थानांतरण
महोबा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर शिक्षकों की अंत:जनपदीय स्थानांतरण (जनपद के अंदर) प्रक्रिया भी पूरी करा ली गई। इस प्रक्रिया के तहत परिषदीय स्कूलों में तैनात 177 सहायक अध्यापकों व प्रधानाध्यापकों का स्थानांतरण किया गया है। कई ऐसे शिक्षक भी है, जो प्राईमरी स्कूलों में प्रधानाध्यापक है लेकिन अब उनका स्थानांतरण जूनियर स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर हुआ है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
विद्यालय खुले, बच्चों की संख्या रही बेहद कम
अजनर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार को विद्यालयों का संचालन फिर से शुरू हो गया। हालांकि, शिक्षक तो स्कूल पहुंचे लेकिन छात्र संख्या बेहद कम रही। जो बच्चे विद्यालय आए उनका रोली अक्षत लगाकर स्वागत किया गया। बारिश की वजह से भी कम छात्र पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय खोई में 58 बच्चे पंजीकृत हैं लेकिन इसके सापेक्ष 20 बच्चे ही स्कूल पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय अजनर मेंं 52 बच्चों का नामांकन है लेकिन यहां 18 बच्चे ही उपस्थित हुए। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 45 के सापेक्ष नौ विद्यार्थी ही आए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पंजीकृत 33 के सापेक्ष आठ बच्चे ही उपस्थित मिले। शिक्षकों ने पहला दिन होने के चलते बच्चोंं के कम आने की बात कही।