{"_id":"605e20418ebc3ec39955f69f","slug":"adisuchna-jari-hordig-bainar-hatayee-mahoba-news-knp620114723","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिसूचना जारी होते ही हटाए गए होर्डिंग व बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिसूचना जारी होते ही हटाए गए होर्डिंग व बैनर
विज्ञापन
कस्बा बेलाताल में होर्डिंग-पोस्टर हटाते पुलिसकर्मी
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/चरखारी। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन सतर्क हो गया है। शुक्रवार को जिले में आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने होर्डिंग, बैनर हटाने का अभियान चलाया। जगह-जगह विद्युत पोल, दीवारों व अन्य स्थानों पर लगी प्रत्याशियों की प्रचार सामग्री हटाई गई। दीवारों में लिखे चुनाव से संबंधित स्लोगनों को प्रशासन ने पुतवाया।
जिले में प्रथम चरण में पंचायत चुनाव का मतदान होगा। 15 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। वहीं अधिसूचना जारी होते ही प्रत्याशियों के होर्डिंग व बैनर हटाने का अभियान तेज हो गया है। एसडीएम चरखारी राकेश कुमार, सीओ उमेश चंद्र, बीडीओ प्रशांत यादव, एडीओ पंचायत सत्येंद्र भूषण ने कर्मचारियों की टीम के साथ रिवई, सुदामापुरी, खरेला आदि स्थानों पर पहुंचकर होर्डिंग व बैनर-पोस्टर हटवाए।
इसी तरह एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस, सीओ राजकुमार पांडेय, चौकी प्रभारी अनमोल सिंह, कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ रवींद्र कुमार तिवारी ने कस्बा जैतपुर में अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर लगे होर्डिंग, बैनर हटवाए।

रिवई गांव में दीवारों पर पेंट कराते चरखारी एसडीएम व सीओ- फोटो : MAHOBA
विज्ञापन