फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Additional SP saved the life of a pregnant by donating blood

अपर एसपी ने रक्तदान कर बचाई गर्भवती महिला की जान

Wed, 30 Oct 2019 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Additional SP saved the life of a pregnant by donating blood
ब्लड बैंक में रक्तदान करते अपर एसपी वीरेंद्र कुमार - फोटो : MAHOBA
खून की कमी के चलते जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही गर्भवती को अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने खून देकर उसकी जान बचाई। एक सप्ताह पहले शहर कोतवाल ने एक मासूम बच्चे को रक्तदान किया था।
विज्ञापन

थाना अजनर के ग्राम स्यावन निवासी चंद्रकली (23) पत्नी केशवदास गर्भवती है। हीमोग्लोबिन कम होने पर उसकी हालत बिगड़ गई। बुधवार को परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने बी पॉजीटिव खून की सख्त जरूरत बताई।
विज्ञापन

पति केशवदास जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचा। जहां नोटिस बोर्ड पर लगे नंबरों पर उसने दीपक शुक्ला को फोन किया। महिला के जीवन की गंभीरता को समझते हुए सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शुक्ला ने सोशल मीडिया में मैसेज वायरल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल मैसेज को देख जिले के अपर एसपी ने पहले दीपक से बात की और फिर जरूरतमंद महिला के परिजनों से संपर्क साधा। रक्तदान को प्राथमिकता देते हुए अपर एसपी तत्काल ब्लड बैंक पहुंच गए और रक्तदान कर गर्भवती महिला की जिंदगी को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed