फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Add 30 new voters at every booth: Siddharth Singh

हर बूथ पर जोड़े 30 नए वोटर :सिद्धार्थ सिंह

Fri, 20 Aug 2021 06:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Add 30 new voters at every booth: Siddharth Singh
पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह को फूल माला पहनाकर स्वागत करते सपाई - फोटो : MAHOBA
महोबा। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथों की मजबूती का आह्वान किया। जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत भी किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पूरे प्रदेश में दौरे किये जा रहे है। शुक्रवार को पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह जनपद पहुंचे जहां पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथों को मजबूत कर जीत का मंत्र दिया। कहाकि सभी युवा, नौजवान, किसान अखिलेश यादव की ओर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी महोबा प्रान सिंह यादव, पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव योगेश यादव योगी, जिला महासचिव शाकिर अली, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोनू, शहीद अली राजू एवं सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों सहित समाजवादी पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed