फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   AD Health will investigate CMS and doctor dispute of women's hospital

Mahoba News: महिला अस्पताल के सीएमएस व डॉक्टर विवाद की एडी स्वास्थ्य करेंगे जांच

Sat, 03 Feb 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
AD Health will investigate CMS and doctor dispute of women's hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। जिला महिला अस्पताल में सीएमएस व डॉक्टर के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सीएमएस पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने और न देने पर नौकरी न करने देने का आरोप लगने के मामले की जांच अपर निदेशक स्वास्थ्य को सौंपी गई है।
जांच में दोषी पाए जाने पर सीएमएस और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। वहीं विवाद की जड़ कही जाने वाली महिला चिकित्सक को वापस सीएचसी चरखारी भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में तैनात सर्जन डॉ. एसके वर्मा तीन दिन के अवकाश पर गए थे। अस्पताल में प्रसव और सीजर ऑपरेशन प्रभावित न हो, इसको लेकर सीएमओ ने सीएचसी चरखारी में तैनात डॉ. गीतांजलि को महिला अस्पताल में संबद्ध कर दिया था। डॉ. एसके वर्मा के वापस ड्यूटी पर आने के बाद भी महिला डॉक्टर को चरखारी न भेजे जाने को लेकर 31 जनवरी की रात महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. एसपी सिंह व डॉक्टर के बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लडप्रेशर बढ़ने से डॉक्टर की हालत बिगड़ गई थी। डॉक्टर ने सीएमएस पर 50 हजार रुपये प्रतिमाह मांगने अन्यथा नौकरी न करने देने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया। मामला सुर्खियों में आने के बाद विभागीय उच्चाधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशाराम ने बताया कि सीएमएस और डॉक्टर के बीच हुए विवाद की जांच एडी स्वास्थ्य कर रहे हैं।
डॉक्टर के अवकाश पर रहने के दौरान तैनात की गई महिला डॉ. गीतांजलि को वापस चरखारी भेजा गया है। अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

-----------
इंसेट
विवाद के बाद अस्पताल में कम पहुंची आशा बहुएं
महोबा। सीएमएस और डॉक्टर के बीच हुए विवाद के बाद शुक्रवार को महिला अस्पताल में कम संख्या में आशा बहुएं पहुंची। प्रसव को लेकर अधिकतर समय अस्पताल में ही नजर आने वाली आशाएं गायब रहीं। कई प्रसूताएं बिना आशा बहुएं के अस्पताल पहुंचीं। विवाद के बाद आशा बहुओं ने डीएम मृदुल चौधरी को शिकायती पत्र देकर अस्पताल में भ्रष्टाचार के खेल को उजागर किया था। इसके बाद शुक्रवार को अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी करते नजर आए। सीएमएस कर्मचारियों को सुविधा शुल्क की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed