फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   AD Health angry after seeing video of assault on patient

Mahoba News: मरीज से मारपीट का वीडियो देख एडी स्वास्थ्य नाराज

Wed, 03 Apr 2024 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
AD Health angry after seeing video of assault on patient
महोबा। जिला अस्पताल में एक मरीज से मारपीट और दो दिन पहले महिला की मौत का मामला तूल पकड़ गया है। मंगलवार को दोनों मामलों की जांच करने पहुंची एडी स्वास्थ्य बांदा डॉ. रेखारानी ने सीएमएस से जानकारी ली। इस दौरान उन्हें मरीज से मारपीट कर घसीटे जाने का वीडियो दिखाया गया। जिस पर एडी नाराज हुईं और कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले गांधीनगर निवासी आकाश उपाध्याय इलाज के लिए अस्पताल गया था। बाहर की दवाएं लिखने का विरोध करने पर डॉक्टर ने उससे मारपीट कर दी थी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। दो दिन पहले अस्पताल में पुन्नियां निवासी प्रमोद रानी की मौत हो गई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंची एडी स्वास्थ्य बांदा ने सीएमएस कक्ष में बैठकर दोनों मामलों की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को सख्त चेतावनी दी कि अस्पताल आने वाले मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखीं जाए। इस प्रकार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद अल्ट्रा साउंड, डायलिसिस, सीटी स्कैन आदि के बारे में जानकारी ली। कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। अस्पताल के एसी, पंखा व कूलर सही कराए जाएं। उइस दौरान सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed