फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Action will be taken by the headmistress found guilty in the investigation

एसडीएम व बीईओ ने की जांच, प्रधानाध्यापिका के निलंबन की संस्तुति

Sun, 31 Jul 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken by the headmistress found guilty in the investigation
कुलपहाड़ (महोबा)। ग्राम पंचायत टिकरिया के प्राथमिक विद्यालय करवापुरा में गुणवत्ता विहीन मिड-डे मील परोसने और शौचालय में ताला डालने के मामले में प्रधानाध्यापिका दोषी मिलीं हैं।
विज्ञापन

एसडीएम व बीईओ ने प्रधानाध्यापिका के निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी है।
प्राथमिक विद्यालय करवापुरा के छात्र अंबिका, राज, रेशमा, कृष्णकांत, राजेश, नीरज आदि ने शनिवार को तहसील कुलपहाड़ पहुंचकर एसडीएम पीयूष जायसवाल से शिकायत की थी। बताया कि विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका नर्मदा पाठक व उनके पति मनमाने तरीके से कार्य करते हैं।
विज्ञापन

खराब एमडीएम परोसा जा रहा है। शौचालय में ताला डाले जाने से वह खुले में शौच जाने को मजबूर है। मामले में उप जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी गौरव शुक्ला के साथ विद्यालय जाकर जांच की। छात्र-छात्राओं की शिकायत सही पाई गई। एसडीएम ने बताया कि शनिवार को जांच के दौरान प्रधानाध्यापिका अवकाश पर थीं। शौचालय में ताले लगे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिड-डेे-मील गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया। कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेजी गई है। उधर बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा का कहना है कि रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed