{"_id":"61ca0e0831fdf54322699b93","slug":"action-mahoba-news-knp672079326","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोला बिहारी लाल, साहब मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए चक्कर लगवा रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोला बिहारी लाल, साहब मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए चक्कर लगवा रहे अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कबरई ब्लॉक के ग्राम ज्यौंरैया में डीएम मनोज कुमार ने सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह के साथ प्राथमिक विद्यालय, गोशाला, कोविड वैक्सीनेशन व आयुष्मान कैंप का निरीक्षण कर ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीण बिहारी लाल ने कहा, साहब! अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बन सका है। डीएम ने संबंधित अधिकारी को समस्या निस्तारित करने के निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद में उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई करने व गांव का नाम रोशन करने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों से पहाड़ा सुना। पाठ्य सामग्री के बारे में सवाल किए। मिडडे-मील प्रभारी को भोजन की गुणवत्ता से किसी भी तरह से समझौता न करने की हिदायत दी।
गोशाला का निरीक्षण में गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पंचायत सचिवालय में आयुष्मान कार्ड , ई-श्रम कार्ड पंजीकरण व अन्य सेवाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने राशन, आवास आदि से संबंधित लोगों की समस्याएं सुनीं। कहा कि कि राशन पात्र लोगों को ही दिया जाए। साथ ही अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त कर पात्रों को आवंटित किए जाएं। रोजगार सेवक से गांव में मुनादी कराकर लोगों को सचिवालय बुलाकर अपने सामने ही वैक्सीनेशन करवाया। टीकाकरण में लगे स्टाफ को घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाने के निर्देश दिए।