फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   action

पंचायत चुनाव को लेकर बरती जाए विशेष सतर्कता- एडीजी

Thu, 11 Mar 2021 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
action
चरखारी (महोबा)। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश ने बुधवार की रात कोतवाली चरखारी व रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में अराजकतत्वों पर कड़ी निगाह रखी जाए। अफवाह व अराजकता फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक बुधवार की रात लगभग नौ बजे कोतवाली चरखारी पहुंचे। उन्होंने मालखाना, चुनाव व शस्त्र रजिस्टर चेक किया और अधिक से अधिक मामले निस्तारित के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कोतवाली प्रभारी लाखन सिंह को निर्देश दिया कि छोटे-छोटे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए, क्योंकि छोटे मामले ही बड़ा रूप ले लेते हैं। उन्होंने भोजनालय, बैरक व थाना परिसर की सफाई व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी के निरीक्षण में एसआई नीलम यादव से जानकारी ली। उन्होंने निर्देेश दिए कि महिला फरियादियों की शिकायतों को तत्परता से सुना जाए और निस्तारण कराया जाए।

थाने में मिशन शक्ति के तहत स्थापित महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर फरियादी रजिस्टर चेक किया। इस मौके पर एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी रामप्रवेश राय, सीओ चरखारी उमेशचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed