{"_id":"6a72290eb2dad19c7f0ddc5e","slug":"accusation-of-collecting-4000-rupees-while-issuing-receipts-for-700-mahoba-news-c-225-1-mah1001-127670-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 700 की रसीदें थमाकर चार हजार वसूले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 700 की रसीदें थमाकर चार हजार वसूले का आरोप
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड किसान यूनियन ने महोबा जिले में किसानों के वितरण के लिए आए 10 हजार क्विंटल मूंगफली बीज वितरण में धांधली व भ्रष्टाचार का आरोप लगा निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। आरोप लगाया कि बीज वितरण के नाम पर 700 से एक हजार की रसीद देकर किसानों से दो से चार हजार की रकम वसूली गई। यूनियन के पदाधिकारियों ने डीएम गजल भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष मनोज राजपूत, प्रदेश महासचिव नरोत्तमदास गुप्ता, अखिलेश रावत, किरण पाठक आदि ने सौंपे ज्ञापन में कृषि विभाग की ओर से समय से बीज वितरण न होने की शिकायत की गई। किसानों को 100 किलो मूंगफली का बीज नहीं दिए जाने की बात कही। कुछ किसानों को 100 किलो लक्ष्य के अनुसार 50 किलो ही मूंगफली बीज दिए जाने का आरोप लगाया। दो से चार हजार रुपये की वसूली की भी बात कही। वसूला गए रुपयों को किसानों को वापस कराए जाने की मांग की।
एफपीओ को किया जाए ब्लैकलिस्ट
बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बुंदेलखंड ऑर्गेनिक कॉरिडोर एग्रो प्रोड्यूसर दादरी, पनवाड़ी जनपद महोबा प्रत्येक सीजन में कई वर्षों से भ्रष्टाचार में लिप्त है। इसके अध्यक्ष के ऊपर कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए। साथ ही एफपीओ को ब्लैकलिस्ट किया जाए। बुंदेलखंड किसान यूनियन ने कहा कि गठित की गई जांच टीम प्रत्येक किसान से ले। जिनको मूंगफली का बीज वितरण किया गया है। तभी घोटाला पूरी तरह उजागर होगा। जांच के नाम पर खानापूर्ति हुई तो यूनियन आमरण अनशन करेगा।