{"_id":"5e89fba18ebc3e75e205fd7f","slug":"accident-mahoba-news-knp5538685124","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी बाइक, सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी बाइक, सिपाही की मौत
विज्ञापन
रविवार को सिपाही की मौत की जानकारी पर महोबा के जिला अस्पताल में जुटी भीड़।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। अजनर-बुधवारा रोड पर बघौरा गांव के पास रविवार को अचानक ट्रैक्टर के सामने आने से बाइक असंतुलित होकर दस फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बाइक सवार एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि दूसरा सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको कानपुर रेफर किया गया। एसपी और एएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल सिपाही को कानपुर भिजवाया। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
अजनर थाने में तैनात प्रतापगढ़ निवासी सिपाही इम्तियाज (24) और कानपुर देहात निवासी सिपाही बलजीत (26) रविवार को पेट्रोलिंग कर लौट रहे थे। अचानक एक ट्रैक्टर सड़क पर आ गया, जिससे बाइक चला रहे सिपाही इम्तियाज का संतुलन बिगड़ गया और बाइक खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से इम्तियाज के सिर पर और बलजीत को गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस दोनों को पीएचसी जैतपुर ले गई।
यहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल लाते समय रास्ते में इम्तियाज की मौत हो गई। उधर, जिला अस्पताल से घायल सिपाही बलजीत को कानपुर रेफर कर दिया गया। सिपाही की मौत की सूचना बड़े पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। एसपी मणिलाल पाटीदार, एएसपी वीरेंद्र कुमार व सीओ जटाशंकर राव ने घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज कानपुर भिजवाया।