{"_id":"5f81e51a8ebc3e9b977501e7","slug":"accidant-mahoba-news-knp587598297","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकर में ट्रैक्टर उछलने से पहिया की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेकर में ट्रैक्टर उछलने से पहिया की चपेट में आया युवक, मौत
विज्ञापन
खन्ना/अजनर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में ब्रेकर में ट्रैक्टर उछलने से पिछले पहिया की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। जबकि अन्य हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
जनपद हमीरपुर के कस्बा मौदहा निवासी छोटू शिवहरे (20) के माता-पिता की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह थाना खन्ना के ग्राम बहिंगा निवासी अपने बहन-बहनोई के यहां रहने लगा था। शुक्रवार की रात वह गांव के ही ट्रैक्टर चालक के साथ किसी कार्य से कस्बा कबरई जा रहा था। तभी कानपुर सागर हाईवे में खन्ना से तीन किमी आगे ब्रेकर में ट्रैक्टर उछलने से छोटू नीचे गिर गया और पिछले पहिया की चपेट में आ गया। परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर ले गए। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
वहीं अजनर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा चरखारी निवासी राजेंद्र पटैरिया (50) अपनी पुत्री जिज्ञासा (22) के साथ बाइक से मध्यप्रदेश के कस्बा नौ गांव जा रहे थे। तभी नहर कोठी के पास सड़क पर गड्ढा होने से बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नौगांव अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह ग्राम कंचनपुरा निवासी अंकुश (17) पुत्री अरविंद, ग्राम बिलवई निवासी जयसिंह (35) पुत्र दशरथ व कस्बा कबरई निवासी मयंक (22) पुत्र रामबहादुर अलग अलग स्थानों पर दुर्घटनाओं में घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से लोडर पलटा, तीन महिलाएं घायल कनकुआ (महोबा)। अजनर-बेलाताल मार्ग में ग्राम मवइया के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से लोडर पलट गया। दुर्घटना में लोडर सवार तीन महिला श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्राम लमौरा निवासी ऊषा (40) पत्नी हरीसिंह, हरकुंवर (50) पत्नी प्रेमनारायण, राजपति (35) पत्नी काशीराम कस्बा अजनर में मूंगफली की फसल उखाड़ने के लिए गईं थी। मजदूरी करने के बाद तीनों महिलाएं लोडर से लौट रहीं थी। सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने लोडर में टक्कर मार दी। जिससे लोडर पलट गया और तीनों महिलाएं घायल हो गईं जबकि चालक बाल बाल बच गया। घायलों को सीएचसी जैतपुर में भर्ती कराया गया है।