{"_id":"5f0f39068ebc3e63877764ce","slug":"accidant-mahoba-news-knp571369193","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस व डंपर की भिडंत में चालक समेत 14 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस व डंपर की भिडंत में चालक समेत 14 यात्री घायल
विज्ञापन
ुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज बस व डंपर
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/कबरई। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम अलीपुरा के समीप तेज रफ्तार डंपर व रोडवेज बस की भिड़ंत में बस चालक समेत 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। सभी की हालत में सुधार है। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
प्रयागराज डिपो की बस बुधवार को दो दर्जन से अधिक सवारियां लेकर महोबा आ रही थी। अलीपुरा में तिरुपति ग्रेनाइट के समीप क्रशर प्लांट से निकल रहा डंपर बस से टकरा गया। हादसा होते ही घायलों में चीख-पुकार मच गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद भीड़ लग गई। लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से बस में फंसे ट्रक को अलग कराया।
ये हुए घायल
घायलों में बस चालक चुन्नूलाल (45) निवासी कर्वी, परिचालक दिलीप मौर्या (30) निवासी अजयगढ़, फतेहपुर निवासी राजकरन (35), उसकी पत्नी राजीदेवी (30), पुत्र प्रिंस (07), पुत्री निशा (05), कुंवर बहादुर (50) निवासी कर्वी, नरेंद्र (52) पुत्र संतराम निवासी ग्राम नरैनी बांदा, पवन (22) पुत्र सत्यभान निवासी बाराबंकी, राजकुमार (30) व उसकी पत्नी क्रांतिदेवी (26) निवासी नरैनी बांदा, रमेश भुर्जी (50) व उसकी पत्नी रामलली (45) निवासी ग्राम दिदवारा मध्यप्रदेश व अल्का गुप्ता (30) पत्नी मनोज गुप्ता निवासी गांधीनगर महोबा शामिल हैं।