फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Abhay Pratap became the district topper in class 10th due to the Gurumantra of his teacher father

Mahoba News: शिक्षक पिता के गुरुमंत्र से दसवीं में जिला टॉपर बने अभय प्रताप

Sat, 26 Apr 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 26 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Abhay Pratap became the district topper in class 10th due to the Gurumantra of his teacher father
महोबा। कस्बा चरखारी के अमरगंज मोहल्ला निवासी अभय प्रताप सिंह ने हाईस्कूल में 97 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में छठवां और जिले में पहला स्थान पाया है। अभय की इस सफलता से परिजनों में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा दसवीं के छात्र अभय प्रताप सिंह ने हिंदी व सामाजिक विज्ञान विषय में 99 अंक हासिल किए हैं। अभय के पिता प्रमोद कुमार सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ही अध्यापक हैं जबकि उनकी मां सुनैना सिंह गृहिणी हैं। अभय ने बताया कि उसने प्रतिदिन छह घंटे पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है। वह प्रतिदिन रात 12 बजे तक नियमित अध्ययन करता रहा। उसने गणित विषय की पढ़ाई घर पर अपने पिता प्रमोद कुमार सिंह से की जबकि अंग्रेजी विषय की कोचिंग की। उसका सपना भारतीय सिविल सेवा में सफलता हासिल कर आईएएस बनकर देश सेवा करने का है। उसके भाई रुद्र प्रताप सिंह ने भी पिछले वर्ष हाईस्कूल में टाॅप किया था। अभय का कहना है कि सफलता के लिए लगातार अभ्यास व सभी विषयों पर बराबर ध्यान दिया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

------------------
पांच घंटे प्रतिदिन सेल्फ स्टडी कर जिले में पाया दूसरा स्थान
महोबा। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज चरखारी के हाईस्कूल के छात्र आलोक ने 96.16 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा पास कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। आलोक के पिता रामपाल राजपूत किसान व मां ममता देवी गृहणी हैं। दो बहनों में वह इकलौता भाई है। उसने विद्यालय में नियमित अध्ययन के साथ गणित व अंग्रेजी विषय की कोचिंग की। इसके अलावा घर पर प्रतिदिन पांच घंटे पढ़ाई की। उसका सपना आगे चलकर बड़ा व्यापारी बनने का है। आलोक ने अपनी इस सफलता का श्रेय परिजनों व गुरुजनों को दिया है। उसका कहना है कि बेहतर सफलता के लिए प्रत्येक विषय की सिलेबस के हिसाब से पढ़ाई व रिवीजन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
श्रमिक के बेटे ने हासिल किए 95.83 फीसदी अंक
महोबा। काशी प्रसाद इंटर कॉलेज खरेला के छात्र गजेंद्र प्रजापति ने हाईस्कूल में 95.83 फीसदी अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। गजेंद्र की सफलता से परिजनों में जश्न का माहौल है। गजेंद्र ने बताया कि उसे इस सफलता की प्रेरणा अपने गुरुजनों से मिली। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। उसने प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है। उसे सामाजिक विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक मिले हैं। उसका सपना एयरफोर्स में कॅरिअर बनाने का है। उसकी मां रूपा गृहणी हैं। वह चार भाई-बहन है। आगे भी वह इसी तरह पढ़ाई करेगा। ताकि, बेहतर कॅरिअर बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed