फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Aan tiranga hai, Meri Shan tiranga hai...

आन तिरंगा है ये शान तिरंगा है...

Sat, 14 Mar 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Aan tiranga hai, Meri Shan tiranga hai...
श्रीनगर (महोबा)। विकासखंड कबरई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय बिलखी के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। छात्रा रचना, मनीषा, सीता, दीर्घा आदि ने देशभक्ति गीत ‘मेरी आन तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है...’ पर शानदार प्रस्तुति से सभी में देशप्रेम के प्रति जोश भर दिया। बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विद्यालयों के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक समन्वयक अनिल शुक्ला व मीरा पटैरिया ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर कर किया। पूर्व ब्लाक समन्वयक ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, स्वेटर, जूता मोजा, बस्ता के साथ मध्यान भोजन दिया जा रहा है। अब परिषदीय विद्यालय प्राइवेट विद्यालयों से बेहतर हो गए हैं और प्रतिभाओं में निखार आ रहा है। कार्यक्रम में छात्रा भारती, समीक्षा आदि ने गीत हम फौजी इस देश की धड़कन है गीत पर प्रस्तुति दी। भारती व समीक्षा ने रिकार्डिंग फिल्मी गीतों पर डांस पेश किया। बच्चों ने स्वच्छता अभियान, बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि पर गीत, कब्बाली व नाटक के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। यह देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। संचालन अनिल रावत ने किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश त्रिपाठी, हरिचरन के अलावा अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed