फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   aag

आग का गोला बनी बोलेरो कार, चालक व साथी ने कूदकर बचाई जान

Mon, 09 Dec 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
aag
कनकुआ (महोबा)। महोबकंठ-बेलाताल मार्ग में ग्राम कनकुआ के पास बोलेरो अचानक आग का गोला बन गई। वाहन में सवार लोगों ने कूदकर जान बचाई और भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस भी आग बुझाने का कोई संसाधन न होने पर तमाशा देखती रही। जिससे वाहन धूं धूंकर पूरी तरह जल गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह महोबकंठ की तरफ से बेलाताल जा रही एक बोलेरो में चालक समेत दो लोग सवार थे। अचानक उसमें आग लग गई। आग लगते ही चालक और एक अन्य युवक ने कूदकर जान बचाई। घटना से बुरी तरह सहमे चालक समेत दोनों लोग भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस भी पानी का आसपास कोई इंतजाम न देख तमाशा देखती रही। बोलेरो में आग लगने के बाद धीरे धीरे उग्र धारण कर लिया और पूरी गाड़ी जलकर बर्बाद हो गई। आग लगने के कारण स्पष्ट नही हो सके हैं। एमपी 16 लिखे होने के कारण मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की बोलेरो बताई जा रही है। पुलिस वाहन की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed