फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A young man was murdered by crushing his head in broad daylight on a mountain

Mahoba News: पहाड़ पर दिनदहाड़े युवक की सिर कुचलकर हत्या

Sun, 25 May 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 25 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered by crushing his head in broad daylight on a mountain
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के सिंघनपुर बघारी गांव की पहाड़ी पर शनिवार की शाम एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। लाठी-डंडे और वजनी वस्तु से सिर पर प्रहार किया गया। सूचना मिलते ही अपर एसपी वंदना सिंह व सीओ दीपक दुबे ने फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर पुजारी से जानकारी ली। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

सिंघनपुर बघारी स्थित पहाड़ में सिद्धबाबा आश्रम है। जहां शाम करीब चार बजे एक युवक बाइक से पहुंचा। मंदिर में दर्शन के बाद कुछ दूरी पर उसका शव पड़ा मिला। सिर को वजनी वस्तु से कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुजारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुजारी करनदास ने बताया कि युवक के आने के कुछ देर बाद एक महिला व पुरुष आए थे। जिसके बाद यह घटना हुई। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की बाइक बरामद की। बाइक की हेडलाइट के ऊपर दीपक मौदहा यूट्यूबर लिखा है। पुलिस को मिले पहचान पत्र से मृतक का नाम मनीष उर्फ मंगल निवासी रागौल थाना मौदहा जनपद हमीरपुर के होने की जानकारी हुई है। अपर एसपी ने बताया कि मौके से विभिन्न साक्ष्य मिले हैं। घटना के खुलासे के लिए सीओ के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed