फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A young man suffering from mental illness committed suicide by hanging himself

Mahoba News: मानसिक बीमारी से परेशान युवक ने फंदा लगा दी जान

Sun, 04 Aug 2024 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 04 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
A young man suffering from mental illness committed suicide by hanging himself
कबरई (महोबा)। थाना क्षेत्र के बरबई गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक मानसिक बीमारी से पीड़ित बताया जा रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बरबई निवासी बिंदेश्वरी प्रजापति (35) काफी समय से मानसिक बीमारी से ग्रसित था। उसका इलाज भी चल रहा था। रविवार की दोपहर करीब एक बजे परिजन अपने-अपने काम में लगे थे। तभी बिंदेश्वरी ने मकान के पीछे स्थित बाड़े में लगे बेरी के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

काफी देर तक उसके न दिखाई देने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। तब बेरी के पेड़ पर शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में पत्नी फूलवती और डेढ़ वर्षीय बेटी क्षमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के चाचा देवीचरण प्रजापति ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी है। उधर, थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार नागर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed