{"_id":"681baed81d9209519003edb8","slug":"a-young-man-died-after-drowning-in-a-pond-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-114251-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तालाब में डूबने से युवक की मौत
Thu, 08 May 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 08 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के गौरहारी गांव में तालाब मेंं नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। 12 घंटे बाद शव तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाल जांच की।
गौरहारी निवासी रमेशचंद्र श्रीवास (29) मंगलवार की शाम गांव के ही चोपरा तालाब में नहाने गया था। तभी पैर फिसलने से वह गहराई में चला गया और डूब गया। देर रात तक युवक के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण तालाब के किनारे से गुजरे तो एक युवक का शव उतराता देखा। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। मृतक की पहचान रमेशचंद्र के रूप में हुई। लेखपाल उमेश सोनकर ने घटनास्थल पहुंच परिजनों को आर्थिक मदद का भरोसा दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।