फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A wagon of goods train derailed, three trains affected

महोबा: मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरा, तीन ट्रेनें प्रभावित

Mon, 20 Feb 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 20 Feb 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
A wagon of goods train derailed, three trains affected
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर हरपालपुर स्टेशन के पास शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। जिससे तीन ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशन में खड़ा कराया दिया गया। तीन घंटे बाद भी ट्रेक पर आवागमन बहाल नहीं हो सका। सूचना पर झांसी से एआरटी (एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन) भेजी गई है। जिसकी मदद से बोगी को पटरी पर लाया जाएगा।
विज्ञापन

हरपालपुर रेलवे स्टेशन यार्ड के रैक प्वाइंट वाली रेल लाइन में रविवार की शाम करीब छह बजे अनलोड मालगाड़ी झांसी से महोबा की ओर जा रही थी। जिसकी 24 बोगियों को शंटिंग कर रेललाइन में लाया जा रहा था। शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के 24वें डिब्बे का पहिया अचानक ट्रेक से उतर गया। जिसकी सूचना मालगाड़ी चालक ने तत्काल कंट्रोल रूम व स्थानीय रेलवे के अधिकारियों को दी। डिब्बा ट्रैक से उतरने की सूचना मिलते ही रेल विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर स्थानीय रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। झांसी से एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन मंगाई गई है। मालगाड़ी का एक डिब्बा ट्रेक के उतरने के चलते झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर झांसी से बांदा जा रही शटल ट्रेन को कुलपहाड़ स्टेशन, बांदा से झांसी जा रही मेमो ट्रेन को महोबा स्टेशन और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को बांदा स्टेशन पर खड़ा कराया गया। तीन घंटे बाद भी ट्रेक बहाल न होने से यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक एसके मिश्रा ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे मालगाड़ी के एक डिब्बे का पहिया ट्रेक से उतर गया। एआरटी झांसी से मंगाई गई है। किस कमी के चलते मालगाड़ी का डिब्बा नीचे उतरा, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मालगाड़ी की एक बोगी उतरने पर उसे पटरी पर लाने का कार्य जारी है। शीघ्र ही ट्रैक बहाल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed