फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A stadium with a capacity of 15,000 spectators will be built in Khanna.

Mahoba News: खन्ना में बनेगा 15 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम

Sun, 04 Jan 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 04 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
A stadium with a capacity of 15,000 spectators will be built in Khanna.
महोबा। खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत खन्ना में 15 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। स्टेडियम के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। प्रस्तावित स्टेडियम में इंडोर व आउटडोर खेल होंगे। खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का अभ्यास करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र सौंपकर ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत खन्ना में 15 हजार दर्शकों की क्षमता का स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाए जाने की मांग की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव को कस्बा खन्ना में स्टेडियम बनाए जाने को लेकर पत्र लिखा। इसके बाद राजस्व विभाग की ओर से खन्ना में स्टेडियम निर्माण के लिए जमीन तलाशने के निर्देश दिए गए। राजस्व विभाग की ओर से खन्ना मौजे में 2.193 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर युवा कल्याण विभाग को सौंप दी गई है। इससे कस्बा खन्ना में स्टेडियम के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी मतगंजन कुशवाहा का कहना है कि स्टेडियम निर्माण के लिए आवश्यक जमीन की तलाश के लिए प्रदेश स्तर से निर्देश मिले थे। जमीन मिल गई है। कुछ भाग के हिस्से की जमीन के लिए डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग जुटा है। जल्द ही स्टेडियम के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति के लिए जिला से शासन को पत्र भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद स्टेडियम के निर्माण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed