{"_id":"6998b3f519d0b02e530f6d1b","slug":"a-special-campaign-will-be-run-tomorrow-at-all-the-booths-in-the-district-mahoba-news-c-12-1-knp1008-1434009-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जिले के सभी बूथों पर कल चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जिले के सभी बूथों पर कल चलेगा विशेष अभियान
Sat, 21 Feb 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
महोबा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने व नोटिस चरण में अपेक्षित प्रगति प्राप्त करने को लेकर 22 फरवरी को बूथों पर विशेष शिविर लगाया जाएगा।
महोबा। एडीएम कुंवर पंकज ने बताया कि विशेष शिविर में बीएलओ सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक उपस्थिति होकर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की कार्रवाई करेंगे। बूथों पर दावे व आपत्तियों से संबंधित सभी प्रकार के फार्म पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। छह जनवरी 2026 को आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली, अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक, डुप्लीकेट सूची भी बीएलओ के पास उपलब्ध रहेगी, इससे सभी को अवगत कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से बूथों का निरीक्षण किया जाएगा। मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट व वोटर हेल्प लाइन एप पर जाकर स्वयं का नाम अथवा अपने माता-पिता, दादा-दादी आदि का नाम निर्वाचक नामावली-2003 में सर्च कर सकते हैं और निर्धारित फार्मों पर आवेदन भी किया जा सकता है। किसी भी जानकारी व शिकायत के लिए जनपद के टोल फ्री नम्बर-1950 व 05281-254918 पर संपर्क किया जा सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- --
निर्वाचन नामावली कार्यक्रम की संशोधित अधिसूचना जारी
त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचन नामावली वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर आयोग की ओर से आंशिक संशोधित अधिसूचना जारी की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी गजल भारद्वाज ने बताया कि दावे व आपत्तियों के बाद हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार कराना, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना, संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन व निस्तारण की कार्रवाई 16 मार्च तक होगी। निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को किया जाएगा। (संवाद)