फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A soulful enactment of the Ram Janm (birth of Lord Ram) *leela* on the first day.

Mahoba News: पहले दिन राम जन्म की लीला का भावपूर्ण मंचन

Thu, 15 Oct 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
A soulful enactment of the Ram Janm (birth of Lord Ram) *leela* on the first day.
महोबा। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी... की चौपाइयों के बीच प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की लीला के मंचन से 151वें रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो गया। कलाकारों ने राजा दशरथ के आंगन में श्रीराम के जन्म की खुशी और उत्सव का भावपूर्ण चित्रण किया। राम जन्म की लीला ने दर्शकों को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

पुराने रामलीला मैदान में मंगलवार की रात रामलीला के प्रथम दिन कलाकारों ने प्रभु श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन किया। राजा दशरथ की भूमिका में अभिषेक द्विवेदी ने अभिनय किया। भगवान राम के जन्म की खुशी, उल्लास व भक्तिमय वातावरण को कलाकारों ने अभिनय से जीवंत कर दिया। रामलीला देखने पहुंचे दर्शक मंचन में भाव-विभोर नजर आए। रामलीला न्यास के सचिव मनोज तिवारी ने बताया कि 15 अक्तूबर को धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया जाएगा। 20 अक्तूबर को रावण वध की लीला के साथ रावण के पुतले का दहन होगा। 21 अक्तूबर को प्रभु श्रीराम की राजगद्दी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। राम राज्याभिषेक की झांकी रामालय सभागार से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी।
विज्ञापन


राम वनवास का चित्रण देख दर्शक भावुक
महोबा। डाकबंगला मैदान में चल रही 10 दिवसीय रामलीला में मंगलवार की रात राम वनगमन की लीला का चित्रण दिखाया गया। रामानंद सागर कृत रामलीला का बड़े पर्दे पर चित्रण दिखाया जा रहा है। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के वनवास जाने का दृश्य देख दर्शक भावुक हो गए। साहित्य परिषद रामलीला समिति के सुलभ सक्सेना, अनुज शर्मा ने बताया कि 20 अक्तूबर को दशहरा के दिन विशाल पुतले का दहन किया जाएगा। साथ की आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed