फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A shopkeeper died after being hit by an unknown vehicle.

Mahoba News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दुकानदार की मौत

Thu, 21 May 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
A shopkeeper died after being hit by an unknown vehicle.
हमीरपुर। नेशनल हाईवे-34 पर मंगलवार शाम जवाहर नाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। हादसा हमीरपुर यमुना पुल से करीब 200 मीटर कानपुर की ओर सजेती थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक हेलमेट लगाए था लेकिन पेट में गंभीर चोट आने से उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन


बिवांर थाना क्षेत्र के निवादा गांव निवासी जब्बार खान (53) पुत्र नसीर खान गांव में जूता-चप्पल की दुकान चलाते थे। मंगलवार को वह कानपुर से बाइक से अकेले निवादा लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे जवाहर नाला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल हमीरपुर भेजा। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पर्स से मिली पर्ची पर लिखे नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। सदर कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर शव का पंचनामा कराया। मृतक के भतीजे शहबाज ने बताया कि जब्बार खान की पत्नी का करीब एक वर्ष पहले निधन हो गया था। वह अपनी मां हमीदन के साथ रहते थे। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि मामले में अभी परिजनों की ओर से कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का भी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed