{"_id":"693f0564bad8de01b500ed94","slug":"a-plumber-was-electrocuted-and-died-while-repairing-a-tap-in-the-panwadi-police-station-premises-mahoba-news-c-12-knp1001-1359770-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पनवाड़ी थाना परिसर में नल ठीक कर रहे प्लंबर की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पनवाड़ी थाना परिसर में नल ठीक कर रहे प्लंबर की करंट लगने से मौत
Mon, 15 Dec 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो 14 एमएएचपी 08 परिचय-घटना के बाद थाना गेट पर जुटी परिजनों व ग्रामीणों की भीड़। संवाद
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी में रविवार की सुबह नल ठीक करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से प्लंबर की मौत हो गई। घटना के बाद थाने में परिजन और ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। परिजन ने मामले में आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की।
कस्बा पनवाड़ी के तिवारीपुरा निवासी दिनेश जोशी (20) प्लंबर का काम करता था। सुबह वह पनवाड़ी थाने में नल रिपेयरिंग का काम करने गया था। थाना परिसर स्थित शौचालय में पानी की सप्लाई बंद करने के लिए वह छत पर चढ़ा। तभी ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। यह देख मौजूद पुलिसकर्मियोंं में खलबली मच गई। अचेत अवस्था में दिनेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे पिता मनोज को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ चरखारी दीपक दुबे व नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच की। परिजनों व ग्रामीणों ने थाने पहुंच मुआवजे की मांग की। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि टंकी का नल दुरुस्त करते समय करंट लगने से घटना हुई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।