फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A new 10 room circuit house will be built on Modi ground

Mahoba News: कोर्ट के आदेश पर बिजली एक्सईएन समेत तीन पर मुकदमा

Sat, 30 Sep 2023 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
A new 10 room circuit house will be built on Modi ground
महोबा। थाना अजनर के टिकरिया गांव में खेतों से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से युवक की मौत होने के मामले में न्यायालय के आदेश पर बिजली एक्सईएन समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जाच कर रही है।
विज्ञापन

टिकरिया गांव निवासी रामवती के खेतों के ऊपर से मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के विद्युत वितरण खंड हरपालपुर द्वारा हाईटेंशन लाइन निकाली गई थी। बिना मुआवजा दिए जबरन लाइन डाले जाने का किसानों ने विरोध किया था। बिजली लाइन में आएदिन स्पॉर्किंग होने से हादसे का खतरा बना था। इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन न तो लाइन दुरुस्त कराई गई और न ही अलग कराई। 16 फरवरी को रामवती का पुत्र जीतेंद्र अनुरागी खेत की सिंचाई कर रहा था। तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आए जीतेंद्र की मौत हो गई थी। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से घटना होने पर पीड़िता ने थाना अजनर व उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। न्याय न मिलने पर पीडि़ता ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर विद्युत वितरण कंपनी छतरपुर के अधिशासी अभियंता आरजी मिश्रा, सहायक अभियंता सर्वेश शुक्ला व हरपालपुर खंड के अवर अभियंता केएन रैकवार के खिलाफ थाना अजनर में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed