फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A moving car became a ball of fire on the Kabrai-Utian road

Mahoba News: कबरई-उटियां मार्ग पर चलती कार बनी आग का गोला

Sun, 25 Jun 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 25 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
A moving car became a ball of fire on the Kabrai-Utian road
महोबा। कबरई-उटियां मार्ग पर चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चार लोगों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। आग लगने से कार पूरी तरह जल गई। इस दौरान करीब आधा घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

जनपद बांदा के बनौटा निवासी पुरुषोत्तम अपने परिवार के साथ कस्बा कबरई स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के चलते उटियां गांव के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। टंकी फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तब कार में सवार पुरुषोत्तम व तीन अन्य लोगों ने कूदकर किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन

करीब आधा घंटे तक कार धूं-धूंकर जलती रही। जिससे सड़क के दोनों को वाहन रुक गए। चालक ने बताया कि कार गड्ढे में गिरने से पेट्रोल टंकी फटी। जिससे आग लग गई। घटना में किसी के हताहत न होने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed