फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A hyena was spotted roaming on the road; the forest department captured it in a cage.

Mahoba News: सड़क पर टहलता दिखा लकड़बग्घा, वन विभाग ने पिंजरे में किया कैद

Mon, 22 Dec 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 22 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A hyena was spotted roaming on the road; the forest department captured it in a cage.
फोटो 22 एमएएचपी 20 परिचय-पिंजरे में कैद लकड़बग्घा। स्रोत: वन विभाग
महोबा। ब्लॉक कबरई के सिरसीकलां, गहरा समेत छह गांव में आतंक का पर्याय बने लकड़बग्घे को आखिरकार सोमवार को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया। वन विभाग लकड़बग्घे को घने जंगल में छोड़ने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक कबरई के सिरसी, गहरा, कहरा आदि गांवों में एक लकड़बग्घा पिछले सात दिन से सड़कों, खेतों और रिहायशी इलाकों में घूमता देखा जा रहा है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल था। लोग अपने बच्चों को घरोंं से बाहर नहीं निकलते देते। सोमवार की दोपहर लकड़बग्घा मुख्य सड़क से निकलता दिखा। लोगों ने वीडियो कैद कर मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही रेंज ऑफिसर राजू श्रीवास वन कर्मचारियों की टीम के साथ सिरसीकलां गांव पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद उसे पिंजरे में कैद किया गया। रेंजर ने बताया कि जंगली जानवर के गांव की सड़कों पर दिखने की सूचना मिली थी। लकड़बग्घे को पिंजरे में कैद कर लिया गया है। उसे जंगल में छोड़े जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed