फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A grand procession was taken out on Nag Panchami, the tableaux mesmerized the heartsA grand procession was taken out on Nag Panchami, the tableaux mesmerized the hearts

Mahoba News: नागपंचमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

Wed, 30 Jul 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 30 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out on Nag Panchami, the tableaux mesmerized the heartsA grand procession was taken out on Nag Panchami, the tableaux mesmerized the hearts
महोबा/चरखारी/श्रीनगर। जिले में नागपंचमी का पर्व मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चौरसिया समाज के लोगों ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल झांकियाें ने सभी का मन मोह लिया। नागपंचमी पर जगह-जगह मेलों के आयोजन हुए।सपेरों ने घर-घर पहुंचे लोगों को नाग देवता के दर्शन कराए।
विज्ञापन

नागपंचमी पर्व पर सुबह से ही घर-घर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दोपहर बाद पानमंडी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो सुभाष चौक, ऊदल चौक, आल्हा चौक, तहसील चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए म गुजरी। शोभायात्रा में 100 मीटर तिरंगा भी शामिल रहा। सबसे आगे अश्वनृत्य व बैंडबाजों की धुन पर थिरकते युवा शामिल रहे। शोभायात्रा में नाग कन्या, वीरांगना हिरिया बाई, नागबाबा, कालू मामा, शिव पार्वती आदि की झांकियां शामिल रहीं। इस मौके पर पालिका चेयरमैन डॉ. संतोष चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी, रामजी गुप्ता, ललिता चौरसिया, राजेश चौरसिया, यश चौरसिया, मुन्ना, अखिलेश चौरसिया समेत समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार नागपंचमी पर्व पर कस्बे के प्राचीन मदारन देवी मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। जहां महिलाओं ने घरेलू उपयोग की सामग्री खरीदी जबकि बच्चों ने झूलों आदि का लुत्फ उठाया। कई भक्त मंदिर तक लेटकर परिक्रमा देते हुए पहुंचे। देर शाम तक लोगों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। श्रीनगर संवाद के अनुसार कस्बे के प्राचीन हनुमान मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में नागपंचमी पर मेले आयोजित हुए। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में माथा टेकने के बाद झूलों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed