फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A glimpse of Bundeli folk art in the folk colors of Independence

आजादी के लोक रंग में दिखी बुंदेली लोक कलाओं की झलक

Mon, 24 Jul 2017 10:58 PM IST
महोबा
महोबा Updated Mon, 24 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of Bundeli folk art in the folk colors of Independence
नृत्य करती मालिनी अवस्थी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर संस्कृत मंत्रालय भारत सरकार व जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम ‘आजादी के लोक रंग’ में बुंदेली लोक कलाओं की झलक दिखी। सोन चिरैया संस्था के कलाकारों ने गीत संगीत और लोकनृत्य से लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने जैसे ही सइयां मिले लरकइयां लोकगीत गाया, लोग खड़े होकर झूमने लगे। रविवार की देर रात तक चले कार्यक्रम में बुंदेली कलाकारों ने भी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन



शहर के संत जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित आजादी के लोकरंग कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त झांसी अमित गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सोन चिरैया संस्था की सचिव मालिनी अवस्थी ने बुंदेलखंड की विभिन्न लोक कलाओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसिद्ध आल्हा गायक बच्चा सिंह व यश भारती से सम्मानित वंश गोपाल यादव ने आल्हा की शानदार प्रस्तुति से लोगों में जोश भर दिया। कलाकारों ने आल्हा गायन के माध्यम से वीर आल्हा ऊदल की वीरता का बखान किया। बड़े लड़या महोबे वाले, जिनसे हार गई तलवार आल्हा गायन सुनाकर लोगों में जोश भर दिया।


रमेश पाल एंड पार्टी बांदा ने पाई डंडा, मनीष यादव एंड पार्टी ने कृष्ण की बाल लीलाओं से संबंधित बरेदी लोक नृत्य, भगवानदास रैकवार एंड पार्टी ने अखाड़ा मार्शल आर्ट, जुगल किशोर नामदेव एंड पार्टी ने बधाई लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं।


इस मौके पर डीएम अजय कुमार सिंह, डीएम झांसी करुण सिंह चौहान, एसपी महोबा अनीस अहमद अंसारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवीन कुमार सिंह, विधायक महोबा राकेश गोस्वामी सहित तमाम अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

 


प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी को आठ से 11 अगस्त तक आयोजित होेने वाले ऐतिहासिक कजली मेला महोत्सव में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। डीएम अजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। इस पर मालिनी अवस्थी ने सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed