{"_id":"170af5c1ebcc1142dfa9c22575e482e9","slug":"a-fire-destroyed-50-acres-of-crop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 50 बीघा फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से 50 बीघा फसल जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Mon, 13 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मौजा सुहरयांव में मड़ाई के लिए रखी फसल में दबंग ने आग लगा दी। जिससे किसान की 50 बीघे फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने डेढ़ घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया पीड़ित किसान ने अज्ञात दबंगों के खिलाफ फसल जलाए जाने की तहरीर दी है।
सदर बाजार निवासी शिवरतन गुप्ता पुत्र रामरतन गुप्ता की मौजा सोहरयांव में 7.916 हेक्टेयर लगभग 50 बीघे कृषि योग्य भूमि है। उसने मड़ाई के लिए फसल काट कर खेत में ही एकत्र कर दिया था। मड़ाई न होने से किसी काम के चलते फसल छोड़कर घर चला गया। तभी देर रात किसी अज्ञात ने फसल में आग लगा दी। आग लगने की खबर मिलते ही किसान और ग्रामीण खेतों में पहुंच गए। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों और किसानों की डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ढाई लाख रुपये कीमत की फसल जलकर राख हो गई। किसान ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके घर लौटने के बाद खेत पर रूपनगर निवासी धर्मदास कुशवाहा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फसल की रखवाली कर रहा था। तभी एक दबंग चोरी छिपे खेत में पहुंच गया और फसल को आग लगा दी। बाद में रखवाली कर रहे धर्मदास और उसके परिवार के दौड़ने पर दबंग भाग खड़ा हुआ। किसान ने अज्ञात दबंग के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।