फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A comprehensive report card will be given to the children of PM Shri schools.

Mahoba News: पीएमश्री विद्यालयों के बच्चों को दिया जाएगा समग्र रिपोर्ट कार्ड

Thu, 27 Nov 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 27 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
A comprehensive report card will be given to the children of PM Shri schools.
महोबा। प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग (पीएमश्री) योजना के तहत जिले में संचालित पीएमश्री विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को समग्र रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। रिपोर्ट कार्ड में शैक्षिक प्रगति के साथ उनके संपूर्ण व्यक्तित्व का मूल्यांकन भी होगा।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से इन विद्यालयों में समग्र रिपोर्ट कार्ड दिए जाने का आदेश दिया गया है। प्रेरणा पोर्टल पर इसका प्रारूप अपलोड किया गया है। पांच पृष्ठों के इस रिपोर्ट कार्ड में पहले पृष्ठ पर विद्यार्थियों से जुड़ी सामान्य जानकारियां होंगी। दूसरे और तीसरे पृष्ठ पर छात्रों की माहवार उपस्थिति दर्शाई जाएगी। इसके अलावा कक्षा-कक्ष प्रक्रिया, गतिविधि, समूह कार्य, व्यक्तिगत कार्य, लिखित कार्य, मौखिक कार्य और नियमित टेस्ट में छात्र के प्रदर्शन का ब्योरा होगा। चौथे और पांचवें पृष्ठ पर पूरे वर्ष के दौरान सत्रीय परीक्षा, अर्द्धवार्षिक परीक्षा व वार्षिक परीक्षा में प्रदर्शन की पूरी रिपोर्ट होगी। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर उनसे विद्यार्थी की शैक्षिक प्रगति और संपूर्ण व्यक्तित्व से अवगत कराया जाएगा। शिक्षकों की ओर से बताया जाएगा कि रचनात्मक गतिविधियों में विद्यार्थियों का कैसा प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed