फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A child groaning in pain gives birth to a child in an ambulance

दर्द से कराहती प्रसूता ने एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म

Thu, 27 Feb 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
A child groaning in pain gives birth to a child in an ambulance
महोबा। जिले की सीमा से सटे म.प्र. के ग्राम झिन्ना में दर्द से कराहती प्रसूता ने एंबुुलेंस में ही नवजात शिशु को जन्म दे दिया। स्थिति बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल लाए, जहां दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। परिजनों ने कई बार फोन लगाने के बाद एंबुलेंस के देरी से आने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के ग्राम झिन्ना निवासी सुनीता देवी (27) पत्नी राजेश अहिरवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने एमपी की 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची, तब परिजनों ने दोबारा कॉल की। बाद में, पहुंची एंबुलेंस से दर्द से कराहती प्रसूता को जिला अस्पताल महोबा लाया जा रहा था, लेकिन प्रसूता ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। रास्ते में प्रसव होने पर एंबुलेंस चालक ने रफ्तार बढ़ाते हुए जच्चा बच्चा को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची स्टाफ नर्स जच्चा-बच्चा को वार्ड में ले जाकर भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। पति राजेश अहिरवार को कहना है कि एंबुलेंस को कई बार फोन लगाया गया लेकिन वाहन देरी से आया। जिससे रास्ते में प्रसव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed