फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A call to follow the path shown by Pt. Shyama Prasad Mukherjee

Mahoba News: पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान

Mon, 07 Jul 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 07 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A call to follow the path shown by Pt. Shyama Prasad Mukherjee
खरेला/अजनर। जिले में भाजपा की ओर से पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर जगह-जगह गोष्ठियों का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने उनके आदर्श और जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कर्तव्य पथ पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कस्बा खरेला के एक गेस्ट हाउस में आयोजित गोष्ठी की शुरूआत कुलपहाड़ नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया व मंडल प्रभारी देवेंद्र सिंह राजपूत ने पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की। मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप शुक्ला ने कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर सामाजिक समरसता की स्थापना की। इस मौके पर रोशन सिंह, सुनील सिंह सेंगर, उमेश गुप्ता, आर्यन सचान, मानवेंद्र सिंह, शैलेंद्र, कमल किशोर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अजनर संवाद के अनुसार पंचायत सचिवालय में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र राजपूत की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। इसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राजपूत, राजेश, पवन, मालती तिवारी, आलोक, अभिनव चंदेल आदि मौजूद रहे। इसी तरह महोबकंठ मंडल के बम्हौरी कुर्मिन सचिवालय में श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। इसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने कार्यकर्ताओं से पं. मुखर्जी के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आशीष साहू, पंकज तिवारी, प्रदीप मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, कुंवर बहादुर, रविंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed