फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A bike rider who fell after being hit by a truck was crushed by a bus and died

Mahoba News: ट्रक की टक्कर से गिरे बाइक सवार को बस ने कुचला, मौत

Wed, 04 Jun 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 04 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
A bike rider who fell after being hit by a truck was crushed by a bus and died
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर मुख्यालय स्थित बेतवा पुल के निकट बुधवार शाम 5:30 बजे बाइक सवार युवकों को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक हाईवे पर गिर गया। उसे सामने से आ रही रोडवेज बस ने कुचल दिया। बाइक चला रहा चचेरा भाई बाल-बाल बच गया। दोनों अपनी बहन की शादी के लहंगे वापस करने मुख्यालय आ रहे थे। मौके पर मौजूद यातायात कर्मियों ने अपनी गाड़ी से घायल को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव में बीते एक जून को गांव निवासी गुरुचरन की बहन शिवानी की शादी थी। इसके लिए गुरुचरन मुख्यालय से किराये पर लहंगा व जेवरात ले गया था। इन्हे बुधवार शाम वह वापस करने अपने चचेरे भाई अजय निषाद (25) के साथ बाइक से मुख्यालय आ रहा था। जैसे ही वह कानपुर-सागर हाईवे पर बेतवा पुल के आगे हनुमान मंदिर के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक में पीछे बैठा अजय सड़क की ओर गिर गया। उसी समय सामने से आ रही रोडवेज बस उसे कुचलती हुई निकल गई। बेतवा पुल पर ड्यूटी में तैनात यातायात कर्मी रामेंद्र कुमार व मदन घायल को अपनी बाइक से लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed