{"_id":"6a455b6a85e2da547c04eece","slug":"a-3-discount-will-be-available-on-booking-unreserved-tickets-via-the-railvan-app-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-126666-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: रेलवन एप से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर मिलेगी तीन फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: रेलवन एप से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर मिलेगी तीन फीसदी छूट
विज्ञापन
महोबा। रेलवन एप से अनारक्षित टिकट की बुकिंग करने पर तीन फीसदी की छूट मिलेगी। रेलवे की ओर से आरक्षित टिकट, आरक्षण और शिकायत ट्रेन ट्रैकिंग सेवाएं अब एक ही एप से उपलब्ध कराई गई हैं।
उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा, डिजिटल सेवाओं के एकीकरण व रेल यात्रा को अधिक सरल बनाने के उद्देश्य से रेलवे की ओर से रेलवन एप को एक समग्र डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। यह एप रेल यात्रा से जुड़ी लगभग सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा।
वर्तमान में रेलवन पर अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर तीन प्रतिशत छूट 14 जुलाई 2026 तक प्रायोगिक तौर पर दी जा रही है। रेलवन एप से यात्रियों को आरक्षित, अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, लाइव ट्रेन स्थिति, आरक्षण विवरण, टिकट निरस्तीकरण, धनवापसी, रेल मदद सेवाएं, शिकायत दर्ज करने और निवारण, ट्रेन में भोजन बुकिंग आदि सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वह रेलवन एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें। साथ ही एकीकृत डिजिटल सेवा के माध्यम से अपनी रेल यात्रा को अधिक सहज व सुविधाजनक बनाएं।