फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   सपा की बैठक में नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशी चयन की बनी रूपरेखा

सपा की बैठक में नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशी चयन की बनी रूपरेखा

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
Mahoba Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महोबा। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी और तैयारियाें के मद्देनजर सपाइयाें ने बैठक कर चुनाव के लिए उम्मीदवाराें के चयन की रूपरेखा बनाई। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताआें की तमाम समस्याआें को सुनकर उनका जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव नजदीक हैं। चुनाव मैदान में उतरने के लिए उम्मीदवार आवेदन और बायोडाटा पार्टी कार्यालय में जमा कर दें। उम्मीदवार के चयन के लिए एक पैनल बनाकर योग्य आवेदक को पार्टी की तरफ से प्रत्याशी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी पदाधिकारी या कार्यकर्ता की यदि कोई समस्या है तो वह अपनी समस्या पार्टी कार्यालय में नोट करा दे। उसकी समस्या का निस्तारण तत्काल कराया जाएगा। चरखारी से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे कप्तान सिंह राजपूत ने कहा कि यदि कोई अधिकारी जनता को अनावश्यक परेशान करेगा तो उसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। बैठक में महासचिव मुईनुद्दीन, प्रवक्ता प्रेेम नारायण विश्वकर्मा, प्रान सिंह यादव, कार्यालय प्रभारी हरनाथ प्रजापति, राजकुमार साहू, आनंद द्विवेदी, रामस्वरूप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed