फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ट्रांसफार्मर फुंका, खन्ना में अंधेरा

ट्रांसफार्मर फुंका, खन्ना में अंधेरा

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
Mahoba Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महोबा। खन्ना कसबे की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं पा रही है। हालत यह है कि चार माह बाद बदला गया ट्रांसफार्मर एक बार फिर फुंक गया। जिससे समूचा कसबा अंधेरे में डूब गया है। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित है।
विज्ञापन

पिछले चार माह पहले ट्रांसफार्मर फुंक जाने से खन्ना कसबे में चार माह तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे लोगाें को भीषण गर्मी में खासी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियाें को अवगत कराने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ। बीस दिन पहले जिलाधिकारी डॉ. काजल ने खन्ना कसबे का निरीक्षण कर जायजा लिया। जहां पर ग्रामीणों ने चार माह से बिजली न आने की शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर महीनाें से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर बदलकर दूसरा लगाया गया और कसबे की बिजली आपूर्ति चालू हो गई।
विज्ञापन

बीस दिन पहले बदला गया ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते शनिवार को फिर धड़ाम हो गया। जिससे कसबे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न आने से लोगाें को गर्मी में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दो दिन से पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई है। इससे लोगाें को बिजली-पानी जैसी समस्याआें से जूझना पड़ रहा है। खन्ना निवासी मोहम्मद रफीक, मोहम्मद आरिफ, मोनू, मुन्ना सहित एक दर्जन ग्रामीणाें ने बिजली विभाग के अधिकारियाें को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। बिजली विभाग के अवर अभियंता का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिल चुकी है। दूसरा ट्रांसफार्मर स्थापित करने की व्यवस्था शीघ्र कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed