{"_id":"75084","slug":"Mahoba-75084-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा-चरखारी मार्ग पर जल्द ही फर्राटा भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा-चरखारी मार्ग पर जल्द ही फर्राटा भरेंगे वाहन
Mahoba
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महोबा। महोबा-चरखारी मार्ग पर कुछ ही दिनाें में सड़क पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। साथ ही यात्रियाें को धूल और ऊबड़खाबड़ सड़क से भी निजात मिल सकेगी क्योंकि सड़क चौड़ीकरण के लिए सरकार ने तेरहवें वित्त योजना से 4.85 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं।
जिले की महत्वपूर्ण महोबा-चरखारी सड़क का कार्य सात महीने से धनराशि के अभाव में लटका हुआ है जिससे इस मार्ग पर चलना लोगाें के लिए मुसीबत बन गया था। नतीजतन वाहन चालकाें ने रूट बदलकर वाया सूपा से चरखारी का सफर करना शुरू कर दिया था लेकिन अब लोगाें को न तो चरखारी तक का लंबा रास्ता घेरकर पूरा करना पड़ेगा और न ही धूल फांकनी पड़ेगी। जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य और चौड़ीकरण कार्य शुरू हो जाएगा। अब कुछ ही दिनाें बाद बनने वाली सड़क पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। गौरतलब है कि सड़क के चौड़ीकरण कार्य को वर्ष 2010-11 में 14 करोड़ रुपए की लागत से राज्य वित्त के तहत स्वीकृति मिली थी। कार्यदाई संस्था को 4.75 करोड़ रुपए धनराशि अवमुक्त कर दी गई थी। इसके बाद शासन ने धनराशि स्वीकृत नहीं की। इससे चरखारी मार्ग का कार्य ठप हो गया। पूरे रोड पर पड़ी गिट्टी वाहनाें के चलने से उखड़ गई। वहीं राखी धूल बनकर उड़ने लगी। जिससे यात्रियाें के लिए चरखारी, मुस्करा की यात्रा करना मुसीबत बन गया। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने संपूर्ण सड़क को उखाड़कर चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया। सड़क पर 12 पुलियाें का भी निर्माण कराया गया। करीब पांच किलोमीटर सड़क को डामरीकरण स्तर तक निर्माण करा दिया था।
उधर विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश सरकार ने धन की कमी बताते हुए राज्य वित्त योजना से स्वीकृत सड़क को 13वें वित्त में प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृत कराने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। सात माह का समय बीत जाने के बाद भी उखड़ी सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ था। बड़ी संख्या में सड़क से गुजरने वाले वाहनाें को दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
आए दिन उखड़ी सड़क में दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2011-12 में इस सड़क के निर्माण के लिए 4.85 करोड़ रुपए तेरहवें वित्त योजना से स्वीकृत कर दिया है। योजना को स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण शीघ्र शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धर्म प्रकाश ने बताया कि राज्य वित्त से स्वीकृत सड़क के प्राक्कलन को महज 4.75 करोड़ रुपए मिले थे। विधानसभा चुनाव के पहले इस योजना से धन न मिलने के कारण तेरहवें वित्त के लिए पुन: प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृत कराया जिसे वर्ष 2011-12 में 4.85 करोड़ रुपए दिया गया है। उन्ेहाेंने कहा कि अब धन की कोई कमी नहीं होगी। 31 मार्च को धन आवंटित नहीं हो पाया था जो शीघ्र ही मिलने वाला है। जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।