{"_id":"44-208304","slug":"Mahoba-208304-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर जिले में बनेंगे नैपकिन उत्पादन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर जिले में बनेंगे नैपकिन उत्पादन केंद्र
Mahoba
Updated Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। सेनेटरी नैपकिन उत्पादन एवं प्रशिक्षण केंद्र श्रीनगर की तर्ज पर अब प्रदेश में इस योजना को लागू करने के लिए लखनऊ में कार्य योजना बनाई जाएगी। इसके लिए सेनेटरी नैपकिन एवं प्रशिक्षण केंद्र के प्रबंध निदेशक अनिल सिंह सेंगर को सोमवार 1 दिसंबर को बुलाया गया है। जहां पर बाल विकास परियोजना, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण और पंचायती राज के सचिवों के साथ बैठक कर कार्य योजना बनाई जाएगी।
3 अप्रैल 2013 में तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ. काजल ने श्रीनगर कस्बे में सेनेटरी नैपकिन उत्पादन एवं प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत कराई थी। यह योजना काफी लाभदायक साबित हुई और क्षेत्र की तमाम महिलाआें को रोजगार मिल गया है। जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों और कॉलेजों में भी सेनेटरी नेपकिन की सप्लाई की जा रही है। इससे यह योजना खासी सफल साबित हुई है। योजना के सफल होने पर योजना भवन लखनऊ में प्रमुख सचिव आलोक रंजन के सामने जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने योजना प्रस्तुत की थी। योजना की सराहना करते हुए प्रमुख सचिव ने इसे हर जिले में लागू कराने के निर्देेश दिए थे। प्रमुख सचिव के निर्देश पर बाल विकास परियोजना, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण, पंचायती राज के सचिवों के साथ सेनेटरी नैपकिन उत्पादन एवं प्रशिक्षण केंद्र के एमडी एक दिसंबर को बैठक कर कार्ययोजना के बाबत विचार विमर्श करेंगे। उत्पादन केंद्र के प्रबंध निदेशक का कहना है सेनेटरी नैपकिन उत्पादन एवं प्रशिक्षण केंद्र में सस्ते और गुणवत्ता युक्त नैपकिन उपलब्ध हैं।